फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल चुनाव: अध्यक्ष पद पर जानकी शरण पांडेय व रोहिताश्व अग्रवाल को मिले बराबर मत, छह-छह माह का होगा कार्यकाल

Sun, 05 Jul 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: यूपी बार काउंसिल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जानकी शरण और रोहिताश्व अग्रवाल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद लिए रविवार को हुआ चुनाव एक बार फिर टाई हो गया। दो उम्मीदवारों को बराबर बराबर मत मिलने के कारण दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 
विज्ञापन


अध्य्क्ष पद पर लखनऊ के जानकी शरण पांडेय व मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल को 12-12 मत मिले। जबकि  कानपुर के अंकज मिश्र 15 मत पाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार से देवेंद्र मिश्र नगरहा, प्रशांत सिंह अटल, शिवकिशोर गौड़ और जय नारायण पांडेय को-चेयरमैन चुने गए।

सदस्य सचिव व निर्वाचन अधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरेंद्र नाथ सिंह, इमरान माबूद खां व श्रीश कुमार मेहरोत्रा के नाम वापस लेने के बाद जानकी शरण पांडेय, मधुसूदन त्रिपाठी व रोहिताश्व कुमार अग्रवाल के बीच चुनाव हुआ। मतगणना के प्रथम चरण में जानकी शरण को 10, मधुसूदन त्रिपाठी को पांच और रोहिताश्व अग्रवाल को 11 वोट मिले।
विज्ञापन


दूसरे चरण में मधुसूदन त्रिपाठी के पांच वोटों में से जानकी शरण को दो और रोहिताश्व अग्रवाल को एक वोट मिला जबकि दो वोट एक्झास्ट हो गए। जानकी शरण पांडेय व रोहिताश्व अग्रवाल को 12-12 बराबर वोट मिलने पर आपसी सहमति से पहले छह माह के लिए जानकी शरण पांडेय व उसके बाद शेष छह माह के लिए रोहिताश्व अग्रवाल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर राकेश पाठक के नाम वापस लेने पर अंकज मिश्र व प्रदीप कुमार सिंह के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें अंकज मिश्र को 15 व प्रदीप कुमार सिंह को 11 वोट मिले। नतीजतन अंकज मिश्र को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। को-चेयरमैन के लिए देवेंद्र मिश्र नगरहा, प्रशांत सिंह अटल, शिव किशोर गौड़ व जय नारायण पांडेय निर्विरोध चुने गए।

बलवंत सिंह ने बताया कि चुनाव में बार कौंसिल के सभी 25 सदस्यों के अलावा एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह ने भी मतदान किया। चुनाव में उन्हें अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा व हरिशंकर सिंह ने सहयोग किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल छह जुलाई से एक वर्ष के लिए प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें