प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव के लिए अंतिम दिन 25 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसी के साथ 334 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं। प्रथम चरण का चुनाव 16 व 17 जनवरी को होगा।
नामांकन करने वालों में मुख्यरूप से बार कौंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़, उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय और सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी, बलवंत सिंह, योगेंद्र स्वरूप, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, हरिशंकर सिंह, इमरान माबूद खान, मधुसूदन त्रिपाठी, पांचू राम मौर्य, अरुण कुमार त्रिपाठी, अमरेंद्र नाथ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शुक्ल, अजय यादव, जानकी शरण पांडेय, देवेंद्र मिश्र नगरहा, अखिलेश अवस्थी, विनोद पांडेय, श्रीश कुमार मेहरोत्रा, जय नारायण पांडेय, प्रदीप सिंह, अंकज मिश्र, राकेश पाठक, प्रशांत सिंह अटल, परेश मिश्र व सुरेश कुमार मिश्रा शामिल हैं।
चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ला ने बताया कि 20 से 21 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 27 नंवबर को होगी। 28 नंवबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। बार कौंसिल की ओर से पूर्व में जारी पत्र के अनुसार चार चरणों में मतदान होना है। 16 व 17 जनवरी को प्रथम, 20 व 21 दूसरे, 27 व 28 को तीसरे और 30 व 31 जनवरी को चौथे चरण का मतदान होगा।