प्रयागराज जंक्शन आने वालीं कई ट्रेनें बृहस्पतिवार 20 नवंबर को बदले मार्ग से आएंगी। इससे ये ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, उसमें सूबेदारगंज आने वाली जम्मू मेल, ब्रह्मपुत्र मेल आदि शामिल हैं। 11 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 20 नवंबर प्रयागराज जंक्शन व सूबेदारगंज आने वाली 14038 नई दिल्ली-सिलचर, 15657 दिल्ली-कामाख्या, 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल अलीगढ़, टूंडला की जगह नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भंडाई- इटावा के रास्ते संचालित होगी।
इसके अलावा अन्य जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, वह प्रयागराज नहीं आती हैं। इसी तरह 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 21 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया खुर्जा-मेरठ-सहारनपुर-अंबाला कैंट स्टेशन के रास्ते संचालित होगी। 20 नवबंर को 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस मारीपत स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोकी जाएगी।
तीसरी लाइन से चलेंगी कई ट्रेनें
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से गाजियाबाद-चिपियाना बुजुर्ग स्टेशन पर लिए जा रहे पावर ब्लॉक की वजह से 21 नवंबर को 12417 प्रयागराज, 12275 हमसफर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें मारीपत-चिपियाना बुजुर्ग-गाजियाबाद स्टेशन पर तीसरी लाइन से संचालित होंगी। 20 नवंबर को 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़, 12397 गया-नई दिल्ली, 15658 कामाख्या-दिल्ली, 14117 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस 20 नवंबर को एवं 12273 हावड़ा-नई दिल्ली, 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल, 12367 भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल प्रारंभिक स्टेशन से 21 नवंबर को उक्त मार्ग से चलेगी।
प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी एर्णाकुलम-बरौनी स्पेशल
रेलवे ने केरल के एर्णाकुलम से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। 21 नवंबर की रात स्पेशल ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 9:00-9:10 बजे आएगी। यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना रुकते हुए स्पेशल ट्रेन शनिवार दोपहर 12:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे यह ट्रेन एर्णाकुलम से रवाना हुई है।