फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेटा उमर सात साथियों संग प्रयागराज में गिरफ्तार, माफिया बृजेश की पेशी के पहले पहुंचा था कोर्ट

Fri, 08 Oct 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
mukhtar ansari brijesh singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एमपीएमएलए कोर्ट में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी सात साथियों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ पर न्यायालय परिसर में आने का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन

ब्रजेश सिंह और मुख्तार अंसारी - फोटो : Amar Ujala
मुख्तार अंसारी पर हमले के आरोप में दर्ज मामले में शुक्रवार को माफिया बृजेश सिंह की एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी थी। जिसे लेकर कोर्ट परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। पुलिस अफसरों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट की ओर से आदेशित किया गया था कि मुकदमे से संबंधित लोगों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। अधिवक्ताओं को भी जांच पड़ताल के बाद ही कोर्ट में प्रवेश दिया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी व उसके सात साथी कोर्ट में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करते पकड़े गए।

बृजेश सिंह
पूछताछ में वह कोर्ट परिसर में आने की वजह नहीं बता सके, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां घंटों उनसे पूछताछ चलती रही। शाम को बेली अस्पताल ले जाकर सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और इसके बाद शांतिभंग के आरोप में उनका चालान कर दिया गया।  बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद हुआ।

कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा में एमएलसी बृजेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे
सूत्रों ने बताया कि मुख्तार का बेटा और उसके साथी दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। इनमें से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर और दूसरी इनोवा थी। पुलिस लाइन ले जाने के दौरान उनसे दोनों गाड़ियों की बाबत भी पूछताछ की गई। संबंधित दस्तावेज दिखाने पर गाड़ियां भी छोड़ दी र्गइं।

चेताने के बावजूद पहुंच गए थे परिसर में
सूत्रों का कहना है कि बाहुबली के बेटे और उसके साथियों को पुलिस की ओर से एक बार चेताया भी गया था, इसके बावजूद वह कोर्ट परिसर में आ गए। दरअसल सुरक्षा के मद्दनेजर पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही थी कि तभी जगराम चौराहे के पास दो संदिग्ध गाड़ियां खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि मुख्तार का बेटा अपने साथियों संग गाड़ियों में मौजूद है। जिस पर कोर्ट के आदेश का हवाला देकर उन्हें वहां से जाने को कहा गया। उस समय तो वह चले गए लेकिन कुछ समय बाद फिर अनधिकृत तरीके से कोर्ट परिसर में चले आए। 
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
इनका हुआ चालान
उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शुभम यादव, शम्सुद्दीन, सलमान अहमद, मो. सलमान, फाजिल, हारुन रशीद

छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर
कोर्ट परिसर में मुख्तार के बेटे के साथियों समेत पकड़े जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आननफानन में आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील करा दिया गया। अफसरों ने हिरासत में लिए गए बाहुबली के बेटे व उसके साथियों से पूछताछ भी की।

2001 का है मामला, नहीं आया बृजेश
जिस मामले में माफिया डॉन बृजेश सिंह की कोर्ट में पेशी थी, वह 2001 में गाजीपुर में हुई घटना से संबंधित है। इस मामले में मुख्तार ने खुद पर
जानलेवा हमला करने के आरोप में बृजेश समेत पांच अन्य को नामजद और 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि बृजेश कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें