फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रयागराज आए आजम खां ने सुभासपा प्रमुख राजभर को घेरा, सपा मुखिया अखिलेश का किया बचाव

Wed, 20 Jul 2022 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

व्यक्तिगत कारणों से प्रयागराज आए आजम खां ने इस बाबत पूछे गए सवाल पर यह टिप्पणी की। साथ ही ओमप्रकाश को सच बोलने की नसीहत दी। आजम ने कहा कि ओमप्रकाश झूठ न बोलें, सच बोलें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
आजम खान - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एसी में बैठकर ट्वीट करने वाला नेता बताने के बयान को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आजम खान ने कहा, ‘हमने उन्हें (ओमप्रकाश राजभर) को कभी धूप में खड़ा नहीं देखा। कभी धूप में खड़ा देखूंगा तब उनके बारे में बोलूंगा।’

विज्ञापन

सुभासपा नेता ओमप्रकाश ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अखिलेश यादव एसी में बैठकर सिर्फ ट्वीट करते हैं।


व्यक्तिगत कारणों से प्रयागराज आए आजम खां ने इस बाबत पूछे गए सवाल पर यह टिप्पणी की। साथ ही ओमप्रकाश को सच बोलने की नसीहत दी। आजम ने कहा कि ओमप्रकाश झूठ न बोलें, सच बोलें तो बेहतर होगा। इस बयान के साथ आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ उनके संबंधों के बीच दरार तलाशने वालों को भी आइना दिखाया। हालांकि, आजम खान ने अपने बयान में ओमप्रकाश राजभर का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media
इसकी वजह से यह बात भी उड़ी कि आजम खान ने यह टिप्पणी अखिलेश यादव के लिए की है। इसके तूल पकड़ने के बाद आजम खान के बेटे अब्दुला आजम ने ट्वीट करके स्पष्ट किया कि ‘हमने उन्हें कभी धूप में खड़ा नहीं देखा’ वाली टिप्पणी ओमप्रकाश राजभर के लिए की गई है, न कि अखिलेश यादव के लिए।


बातचीत के दौरान आजम खान ने सरकार पर भी निशाना साधा। प्रयागराज में कार्यक्रम के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हम बाइज्जत शहरी नहीं हैं और आपका यह शहर बाइज्जत शहर है। हम मुर्गी के डकैत हैं, भैंस के डकैत हैं, बकरी के डकैत हैं ... और हम 10 बार के विधायक हैं...। इस व्यवस्था का स्टेटस यह है। इसलिए हम इंसाफ के लिए यहां आए हैं।’ आजम खान यहां करीब चार घंटे रहे। इस दौरान वह अपर महाधिवक्ता कमरुल हसन सिद्दीकी, अधिवक्ता सपदर काजमी के घर पर पहुंचे और कुछ चुनिंदा लोगों से मिले।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें