फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : प्रयागराज में इस बार अपना दल को भाजपा दे सकती है कुछ नई सीटें, इन सीटों के जाने की चर्चा

Thu, 16 Dec 2021 04:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : social media
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अन्य दलों के मुकाबले सत्ता धारी दल भाजपा की सक्रियता इन दिनों कुछ ज्यादा ही है। पिछले चुनाव में जिले की 12 में से नौ सीट जीतने वाली भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल इस चुनाव में भी साथ-साथ हैं। पिछले चुनाव में गंगापार की दो विधानसभा चुनाव लड़ चुकी अपना दल को इस बार भाजपा कुछ नई सीट दे सकती है। इसमें एक सीट यमुनापार की करछना एवं एक सीट गंगापार की प्रतापपुर बताई जा रही है। हालांकि पार्टी के नेता इस बारे में आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन


पिछले चुनाव में भाजपा ने दस में से आठ तो अपना दल ने हंडिया और सोरांव सीट से चुनाव लड़कर सोरांव सीट पर जीत हासिल की थी।  इस बार भी जिले की 12 में से दो सीटें अपना दल को भाजपा देगी। हालांकि अपना दल की ओर से यहां तीन सीटें मांगे जाने की चर्चा है। भाजपा के अंदरखाने में चर्चा है कि अपना दल को इस बार यमुनापार की करछना और गंगापार की प्रतापपुर सीट दी जा सकती है।

विज्ञापन

फाफामऊ पर भी है नजर
हालांकि अपना दल की फाफामऊ विधानसभा पर भी नजर है। लेकिन यहां से पिछला चुनाव जीत चुकी भाजपा शायद ही यह सीट छोड़े। करछना सीट को लेकर कहा जा रहा है कि यहां भाजपा का आज तक खाता नहीं खुला है। इस वजह से पार्टी यमुनापार की यह सीट अपना दल को दे सकती है। वहीं चर्चा इस बात की है कि सीट भले ही अपना दल को दी जाए लेकिन उसके सिंबल पर भाजपा का ही प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।

उधर खबर यह भी है कि सोरांव सीट से इस बार अपना दल की जगह भाजपा अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी, इसके स्थान पर अपना दल को प्रतापपुर सीट दी जा सकती है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय बताते हैं कि चुनाव के पूर्व इस तरह के कयास हर बार लगाए जाते हैं। वैसे भी  सीट बंटवारा शीर्ष नेतृत्व का काम है। स्थानीय स्तर पर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें