फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  चौफटका से कालिंदीपुरम तक बन रहे फ्लाईओवर का नाम सीडीएस विपिन रावत के नाम पर करने का प्रस्ताव

Thu, 16 Dec 2021 03:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

इसके साथ ही कालिंदीपुरम स्थित साठ फीट रोड का नाम अब शहीद मेजर विजित सिंह मार्ग मौर्य हो गया है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पटिका का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में चौफटका से कालिंदीपुरम तक बन रहे फ्लाईओवर का नाम देश के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) विपिन रावत के नाम पर करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके साथ ही कालिंदीपुरम स्थित साठ फीट रोड का नाम अब शहीद मेजर विजित सिंह मार्ग मौर्य हो गया है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। नेताओं तथा वहां मौजूद अन्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि 2006 में ही नगर निगम ने इस सड़क का नाम शहीद मेजर विजित सिंह मार्ग करने का प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन लोगों ने शिलापट्ट नहीं लगने दिया। अब इस सड़क की मरम्मत के साथ नामकरण भी शहीद के नाम पर कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि चौपटका से कालिंदीपुरम तक बन रहे फ्लाईओवर का नामकरण देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने कालिंदीपुरम से आगे चौराहे का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर किए जाने की मांग की। सिद्धार्थनाथ कालिंदीपुरम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसमें 137 जोड़ों की शादी हुई। मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की भी जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मालती देवी, पार्षद अखिलेश सिंह, मिथलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें