क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के अनुसार बारिश के कारण खीरा, ककड़ी की पत्तियां गल सकती हैं। कद्दू और लौकी के फलों पर नुकसान पड़ सकता है।
भगदेवरा के किसान लुद्दुर पटेल, बेलहा के भोला व रेरुआ के पुट्टा ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है और लगातार नमी रहने से फसलों में कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ने का खतरा है। किसानों ने बताया कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है और उत्पादन में गिरावट आ सकती है।कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि किसानों को खेतों से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखना चाहिए और आवश्यकतानुसार फसलों पर दवा का छिड़काव करना चाहिए, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।