फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दोषी को मिले फांसी, पीड़िता को इंसाफ: कांग्रेस

विज्ञापन
Unnao Rape case - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। उन्नाव घटना की पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेसजनों ने बुधवार की सुबह डीएम ऑफिस के सामने अनशन किया। उन्होंने दुष्कर्म के दोषी बीजेपी विधायक को फांसी दिए जाने की मांग भी की। कहा कि सराकर पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए। आरोप लगाया कि लचर कानून व्यवस्था के कारण बेटियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। शाम पांच बजे उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अनशन समाप्त किया।
विज्ञापन

अनशन पर बैठने वालों में एआईसीसी सचिव बाजीराव खाड़े, जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी नफीस अनवर, रामिया द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, हरकेश त्रिपाठी मुकुंद दिवारी, अभिन्न वार्ष्णेय, शेखर बहुगुणा, आशफाक अहमद, राजेश, प्रवेश सिद्दीकी इरशादउल्लाह, संजय तिवारी, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, तलत, विजय मिश्रा, विवेकानंद पाठक, अल्पना निषाद, तस्लीमउद्दीन, जावेद उर्फी, असद अली अर्शी सत्या पांडे चमन रावत मुमताज अंसारी पूनम सिंह विजय मिश्रा विवेकानंद पाठक मोहम्मद असलम जितेश मिश्रा सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रसपा ने कहा निंदनीय
प्रयागराज। प्रगतिशील समाज पार्टी ने भी उन्नाव के दोषियों को सजा दिए जाने की मांग करते हुए घटना को निंदनीय बताया। प्रदेश सचिव दिनेश चंद्र गुप्ता, मनीषा मिश्रा ने आरोप लगाया कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का लगातार उपहार उड़ाया जा रहा है। राजापुर पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में दीपचंद्र मौर्य, रामबहादुर, निष्ठा देव, आलोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोर्ट के संज्ञान से जगी न्याय की उम्मीद
प्रयागराज। प्रगतिशील समाज पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार अजीत पटेल ने अपने भाई संजीत पटेल की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से संज्ञान लिए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। कहा, विचाराधीन किए जाने से न्याय की उम्मीद जगी है।
वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव डॉ.नूर आलम ने कहा है कि प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में पार्टी की ओर से लखनऊ में आठ अगस्त को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें