फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि छात्रसंघ चुनाव में 77 उम्मीदवार

Wed, 28 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
 इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। सांस्कृतिक सचिव पद के एक दावेदार समेत दो लोगों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। हालांकि आशंकाओं के विपरीत अध्यक्ष पद के किसी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ। किसी छात्र ने नामांकन वापस भी नहीं लिया। इस तरह से अब कुल 77 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


छात्रसंघ के लिए कुल 79 नामांकन हुए थे। 11 विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रत्याशियों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। एक छात्र का प्रवेश गलत तरीके से लिए जाने का आरोप था तो दूसरे पर विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने का आरोप था। कई अन्य आरोप भी थे लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी की जांच में ये आरोप सही नहीं पाए गए। वहीं सांस्कृतिक सचिव पद के लिए एबीवीपी के पैनल से दावेदारी करने वाले मोहित पाल का नामांकन खारिज कर दिया गया है। मोहित विश्वविद्यालय की परीक्षा में फेल हो चुके हैं। इनके अलावा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के निशांत यादव का पर्चा भी खारिज हो गया है। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरके सिंह ने बताया कि निशांत की क्लास में उपस्थिति ही कम पाई गई।

इस तरह से अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक नौ तथा महामंत्री के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए आठ-आठ प्रत्याशियों के बीच लड़ाई होगी। कला संकाय प्रतिनिधि परास्नातक-शोध में छह, वाणिज्य में दो, विधि में एक तथा विज्ञान संकाय में चार प्रत्याशी हैं। इस तरह से विधि संकाय के लिए ध्रुप नाथ सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। स्नातक वर्ग में कला से 11, वाणिज्य से पांच, विधि से तीन तथा विज्ञान से छह प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें