प्रयागराज। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए शनिवार को इंडक्शन सेरेमनी का आयोजन किया गया। ओरिएंटेशन और अकादमिक प्रेरणा कार्यक्रम के जरिए छात्रों को संस्थान की परंपरा और मर्यादा की जानकारी दी जाती है। यह कार्यक्रम फ्रेशर्स के लिए यूजीआई से परिचित होने का अवसर था। इंडक्शन सेरेमनी में यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सभी कॉलेजों के 2000 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इंडक्शन सेरेमनी की शुरुआत अंकिता शुक्ला मास्टर ऑफ सेरेमनी ने सभी का स्वागत करके किया। चेयरमैन जीजी गुलाटी, प्रेसिडेंट यूनाइटेड डॉ. जगदीश गुलाटी और वाईस चेयरमैन सतपाल गुलाटी एवं यूनाइटेड प्राचार्यो ने मिलकर दीपक प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर यूआईटी एवं यूसीआर के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मोहक डांस प्रस्तुत किया। चेयरमैन जीजी गुलाटी ने कहा कि अगर आप सब हमारा साथ देंगे तो यूनाइटेड परिवार आपके सपनो को जरूर साकार करेगा।
यूजीआई अध्यक्ष डॉ जगदीश गुलाटी ने विद्यार्थियों के नए बैच को बधाई दी, उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों से विद्यार्थियों का परिचय कराया। जीजी गुलाटी चेयरमैन, ऋषि गुलाटी, गौरव गुलाटी और वंश गुलाटी का परिचय सभी नवांतुक विद्यार्थियों से कराया। अनिल सिंह ने एंटी रैगिंग के सम्बन्ध में जानकारी दी। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाईस चेयरमैन सतपाल गुलाटी ने कहा की अब आपको बड़ी ही तन्मयता से एकाग्रता से अपने लक्ष्य को धयान में रखते हुए पढ़ाई करनी है ताकि आप आपने और अपने अभिभावकों के सपनों को साकार कर सकें।