सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि शहर में पशुपालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गाय और भैंस को शहर के बाहर किया जा रहा। पशुओं को पकड़ लिया जाता है और मनमाना पैसा लेकर फिर छोड़ा जाता है। कहा कि इस शहर में कुत्ता, बिल्ली पालन का लाइसेंस दिया जा रहा है, लेकिन गाय पालने के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाता है।
पशुओं को शहर के बाहर करने के जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के फरमान के खिलाफ पशु पालकों ने सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया। गाय और भैंस के गले में नारे लिखीं तख्तियां लेकर पशु पालकों ने प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को गाय दान करने जा रहे पशु पालकों की जार्जटाउन के पास पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि शहर में पशुपालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महाकुंभ मेला और स्मार्ट सिटी के नाम पर पशुपालकों पर अत्याचार हो रहा है। गाय और भैंस को शहर के बाहर किया जा रहा। पशुओं को पकड़ लिया जाता है और मनमाना पैसा लेकर फिर छोड़ा जाता है। कहा कि इस शहर में कुत्ता, बिल्ली पालन का लाइसेंस दिया जा रहा है लेकिन गाय पालने के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाता है। भाजपा गाय के नाम पर वोट तो मांगती है लेकिन गाय पालन वालों का उत्पीड़न कर रही है। इसलिए पशुपालकों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को गाय दान करने का फैसला किया है। इसके अलावा पशु पालकों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।