फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaKumbh 2025: ये कुंभ है साहब! यहां कचरा बीनने वाले में भी आस्था नजर आ जाएगी, कुछ भी हो; रहेगा 'मैदानसाफ'

Mon, 13 Jan 2025 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा विक्रांत चतुर्वेदी, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

Prayagraj Kumbh Mela: महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। आज त्रिवेणी का संगम सनातन के इतिहास का वो अध्याय लिखेगा जिसे लोग बहुत लंबे समय तक याद रखेंगे। लेकिन इस महाआयोजन की ठीक पहले की रात में जब आप संगम के पवित्र स्थल के आस-पास होते हैं तो एक अलग ही अहसास आपको होता है।
विज्ञापन
महाकुंभ में एक मुहिम यह भी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन्दगी तो वही जहां प्रेम और आस्था है

विज्ञापन

हर रूह चला करती अपना ही रास्ता है...

आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका सभी को इंतजार था। 13 जनवरी सोमवार से महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। आज त्रिवेणी का संगम सनातन के इतिहास का वो अध्याय लिखेगा जिसे लोग बहुत लंबे समय तक याद रखेंगे। लेकिन इस महाआयोजन की ठीक पहले की रात में जब आप संगम के पवित्र स्थल के आस-पास होते हैं तो एक अलग ही अहसास आपको होता है। इतने बड़े आयोजन को कोई सरकार और कोई तंत्र पूरा नहीं कराता। ऐसे आयोजन के हर पहलू में श्रद्धा होती है। त्रिवेणी के संगम पर आपको ऐसे बहुत सारे कार्य और उनको करते हुए व्यक्ति मिलेंगे जो ऐसे आयोजनों को अपने छोटे-छोटे सहयोग से बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। मेरी भी नजर अचानक से एक चमकती हुई ड्रेस पर पड़ी, इससे भी ज्यादा जब मैंने देखा कि उसके पीछो बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- "मैदानसाफ"। मन के इस कौतूहल को शांत करने के लिए मैं उनके करीब गया और उनसे बात करने की कोशिश की।

दिनेश - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले मेरी मुलाकात दिनेश मेट नाम के एक सफाईकर्मी से हुई। उन्होंने बताया कि वो बांदा जिले से आते हैं। उनसे मेरा अगला सवाल था कि आप इतनी दूर से इस काम के लिए आए हैं वो क्यों? उनका सबसे पहला उत्तर था कि भैया ये कुंभ है, ऐसे मौके पर यहां आने का मौका मिला यह कम है क्या। मैंने उनसे पूछा कि आपका क्या काम होता है तो उनका उत्तर था कि वो संगम के किनारे जो भी गंदी चीजें जैसे- पॉलीथिन, चाय के जूठे कप या जो भी उन्हें दिखाई देता है वो उसे अपने पास वाले कूड़ेदान में डाल देते हैं और उसके बाद जब यह कचरा ज्यादा हो जाता है तो उसे एक बड़े से बैग में निर्धारित स्थान पर पहुंचा देते हैं।
 

महाकुंभ में 'रोशनी' - फोटो : अमर उजाला
मैं उनके बात कर रही था कि इसी बीच मेरी मुलाकात रोशनी से हुई जो सिहाब (बांदा ) से ही आई थी। मैंने लगभग वही सवाल जो दिनेश मेट से किए थे रोशनी के सामने रखे तो उन्होंने भी इतनी ही मासूमित के साथ उत्तर दिया, भैया गंगा मैया का काम है। इससे अच्छा और क्या हो सकता है। मैंने पूछा कि आपको इस काम के लिए कितने पैसे मिल जाते हैं तो उन्होंने बताया कि 12,000 तक मिल जाते हैं भैया। उनके साथ ही मोना नामक एक अन्य सफाईकर्मी भी वहां पर थी। उनसे बात करने पर भी कुछ ऐसे ही उत्तर मिले। लेकिन जो इन सब ने महसूस कराया वो था सबसे पहले उनकी गंगा के प्रति आस्था।
विज्ञापन

आस्था की रेती पर बह रही है दायित्व-बोध की बयार... - फोटो : अमर उजाला
ऐसे कर्मचारी सिर्फ घाटों तक सीमित नहीं, कुंभ मेले की सैकड़ों सड़कों पर इन्हें आसानी से देखा जा सकता है। कोई हर मिनट झाड़ू लगा रहा तो कोई कचरा एकत्र कर रहा है। बड़े-बड़े दावों और सुविधाओं के बीच इनके काम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर आप कुंभ आ रहे हैं तो इनके सहयोग को नजरअंदाज नहीं कर सकते। जैसा इनका स्लोगन है 'मैदानसाफ' आपको कुछ ऐसा नजारा भी यहां देखने को मिलेगा। यहां पर ऐसे काम करने वाले लोग इस महाआयोजन को सफल बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें