फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बनीं महामंडलेश्वर, निरंजनी अखाड़े ने दी पदवी

Mon, 14 Jan 2019 03:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बनीं महामंडलेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शाही स्नान से एक दिन पहले सोमवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की महामंडलेश्वर बनीं। अखाड़े की छावनी में ‘चादरविधि’ के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी सौंपी गई। पुरोहितों की ओर से स्वस्ति वाचन से श्रीशुद्धि के बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया।
विज्ञापन


अखाड़े की सोलहवीं महिला महामंडलेश्वर हैं निरंजन ज्योति
अभिषेक के बाद साध्वी निरंजन ज्योति निरंजनी अखाड़े की सोलहवीं महिला महामंडलेश्वर बन गईं। बीते कुंभ पर्व में भी पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने महिला संत स्वामी निर्भयानंद पुरी को महामंडलेश्वर की पदवी सौंपी थी। अब तक निरंजनी में संतोषी गिरि, संतोषानंद सरस्वती, मां अमृतामयी, योग शक्ति सहित 15 महिला महामंडलेश्वर शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें