केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। मंत्रियों ने माँ गंगा का विधिवत पूजन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की।
मंत्री राकेश सचान ने कहा कि महाकुंभ का यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें आस्था और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होती है। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन उनके लिए केवल स्नान का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के मूल तत्वों को आत्मसात करने का माध्यम भी है। पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देता है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुंभ 2025 न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।