फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रोजगार मेले का केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ ने किया उद्घाटन, पीएम ने युवाओं का किया उत्साहवर्धन

Mon, 28 Aug 2023 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोजगार मेले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। जिसका सीधा प्रसारण किया गया। मोदी ने कहा कि आज भारत रिकॉर्ड तोड़ निर्यात कर रहा है। भारत मोबाइल के निर्माण क्षेत्र में दुनिया में पहला स्थान हासिल कर चुका है। आने वाले समय में भारत आईटी के क्षेत्र में भी आगे होगा।
विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर फाफामऊ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पड़िला फाफामऊ में आयोजित रोजगार मेला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। जिसका सीधा प्रसारण किया गया। मोदी ने कहा कि आज भारत रिकॉर्ड तोड़ निर्यात कर रहा है। भारत मोबाइल के निर्माण क्षेत्र में दुनिया में पहला स्थान हासिल कर चुका है। आने वाले समय में भारत आईटी के क्षेत्र में भी आगे होगा।

विज्ञापन


कई सेक्टर में भारत के आगे होने पर रोजगार के बहुत से अवसर मिलेंगे। यूपी में अपराध कम होने के कारण कई कंपनियां निवेश कर रही हैं। यहां पहले अपराध अधिक एवं रोजगार कम था। प्रधानमंत्री ने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने की अपील की। पीएम ने कहा कि अभी भी जिस देश में अपराध अधिक है वहां विकास नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें