फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गन्ने के खेत में बांधकर डाल रखा था संरक्षित पशु, आरोपी पिता-पुत्र पकड़े

Mon, 28 Aug 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। क्षेत्र के गांव तिगड़ी में गन्ने के खेत में एक संरक्षित पशु को बंधाकर डाल रखा था। आरोपी उसकी हत्या की फिराक में थे, लेकिन ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर उसे बचा लिया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिगड़ी निवासी फरियाद हुसैन के कर्बला के पास वाले खेत में आरोपियों ने संरक्षित पशु काे बांधकर डाल रखा था। खेतों पर कम कर रहे ग्रामीणों इसकी सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। पुत्र नाबालिग है।
पहले भी गांव में कई बार संरक्षित पशुओं की हत्या की जा चुकी है। तस्कर अभी भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गांव की सीमा जिला रामपुर से सटी हुई है। इसलिए तस्कर संरक्षित पशुओं की हत्या कर उनके प्रतिबंधित मांस को रामपुर क्षेत्र में बेचते हैं। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को गन्ने के खेत में एक बछड़ा बंधा हुआ पड़ा मिला। ग्राम तिगड़ी के आसिफ पुत्र आबिद और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें