फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के बीच स्कूलों में बांटा जाएगा यूनीफार्म

विज्ञापन
uniformrs will be ditributed in school amid the threat of corona
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में कोरोना के खतरे के बीच यूनीफार्म बांटने की तैयारी है। ऐसे समय में जब पूरा देश लॉकडाउन है, सरकार की ओर से बीएसए से बच्चों को यूनीफार्म वितरण करने के बारे में जानकारी मांगी गई है। सरकार की ओर से स्कूल स्तर पर कमेटी का गठन करके 15 अप्रैल से 15 जून के बीच यूनीफार्म वितरण करने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद को भेजे गए पत्र में पहली से आठवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण की व्यवस्था करने को कहा है। यूनीफार्म का वितरण सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश में होगा। विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से 15 अप्रैल से 15 जून के बीच हर हाल में यूनीफार्म वितरण पूरा करने को कहा गया है। ऐसे समय में जब पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन की स्थिति है, लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार का यह निर्णय अव्यवहारिक है। कोरोना के खतरे के बीच जहां प्रधानमंत्री घर में रहने की बात कर रहे हैं, वहीं सरकार के इस निर्णय के बाद अध्यापकों को स्कूल में जाकर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक करके यूनीफार्म वितरण के बारे में कार्ययोजना तैयार करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें