फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : अंडवर्ल्ड शूटर का हत्यारोपी भी था कोतवाली के पास बमबाजी में शामिल

Tue, 23 Aug 2022 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोतवाली के पास बमबाजी की वारदात में साजिशकर्ता राकेश यादव समेत तीन आरोपी एक दिन पहले ही जेल भेजे गए थे। जबकि संजय व कलेक्ट्रेट कर्मचारी के बेटे करन की तलाश चल रही थी। सोमवार को जांच पड़ताल में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के पास तीन दिन पहले हुई बमबाजी के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि इस वारदात में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शूटर नीरज वाल्मीकि का हत्यारोपी भी शामिल था। पुलिस संजय सिंह यादव नाम के इस आरोपी समेत दो की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन



कोतवाली के पास बमबाजी की वारदात में साजिशकर्ता राकेश यादव समेत तीन आरोपी एक दिन पहले ही जेल भेजे गए थे। जबकि संजय व कलेक्ट्रेट कर्मचारी के बेटे करन की तलाश चल रही थी। सोमवार को जांच पड़ताल में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 


पता चला कि संजय कुख्यात शूटर नीरज वाल्मीकि का हत्यारोपी है जो उस मामले में जेल भी जा चुका है। वह वर्तमान में कन्हईपुर का रहने वाला है। पुलिस संजय के घर पहुंची तो पता चला कि वह कई दिन से गायब है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उसके बारे में पता चला है कि वह शहर छोड़कर भाग निकला है। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हजारों की भीड़ के भून दिया था बम-गोलियों से
छोटा राजन के शूटर नीरज वाल्मीकि की 17 अक्तूबर 2018 को बेहद दुस्साहसिक तरीके से हत्या कर दी गई थी। हजारों की भीड़ के सामने दुर्गापूजा पंडाल में उसे बम व गोलियों से भून दिया गया था। पांच दिन बाद पुलिस ने इस मामले में संजय समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नीरज वाल्मीकि का नाम तब चर्चा में आया था जब उसने छोटा राजन के कहने पर मुंबई के ड्रग डीलर अहमद हुसैन की हत्या कर दी थी। इसके बाद एक बड़े शूटआउट में भी उसका नाम सामने आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें