फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडिया में अनियंत्रित ट्रक ने दो महिलाओं को रौंदा, मौत

Sat, 03 Oct 2020 02:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में हुए दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने दो महिलाओं को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे मेें बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सरायइनायत के मलखानपुर निवासी मुकेश पुत्र विश्राम भारतीय शुक्रवार को अपनी मां अनारो देवी 65 व भाभी संवारी देवी पत्नी लल्लू 45 को बाइक से लेकर गोपीगंज गया था। शाम सात बजे के करीब तीनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। अभी वह हंडिया कस्बे में पहुंचे थे कि वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों छिटककर सडक़ पर जा गिरे।

इसी दौरान दोनों महिलाएं ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को मर्चरी भेजवा दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के घर पर दी तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें