फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आज, शामिल होंगे 33,344 परीक्षार्थी

Sat, 03 Oct 2020 02:08 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2020 कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को प्रात: आठ से 11.15 बजे और दोपहर दो से 5.15 बजे के बीच होगी। इसमें हाईस्कूल परीक्षा पहली पाली में जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षा में कुल 33344 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 15839 एवं इंटर में 17505 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट मिक्स के लिए 77 केंद्र, केवल हाईस्कूल के पांच केंद्र, केवल इंटर के चार केंद्र एवं कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें