फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : बेकाबू बस ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंदा, एक की मौत, चार घायल, पुरामुफ्ती में हुआ हादसा

Sun, 20 Jul 2025 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुरामुफ्ती में प्रयागरज-कानपुर हाईवे पर रविवार दोपहर सामने से आ रही कार से टकराने के बाद अनियंत्रित रोडवेज बस ने ऑटो को रौंद दिया। फिर अगले हिस्से में फंसे ऑटो को लेकर नाले में जा अटकी। घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरामुफ्ती में प्रयागरज-कानपुर हाईवे पर रविवार दोपहर सामने से आ रही कार से टकराने के बाद अनियंत्रित रोडवेज बस ने ऑटो को रौंद दिया। फिर अगले हिस्से में फंसे ऑटो को लेकर नाले में जा अटकी। घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गए। उन्हें एसाअरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर 1:30 बजे के करीब हुआ। फतेहपुर डिपो की एक बस फतेहपुर से यात्रियों को लेकर प्रयागराज आ रही थी। पूरामुफ्ती के मनौरी में गुरुद्वारे के पास बस सामने से आ रही अर्टिगा कार के अगले हिस्से से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह छिटककर दूर जा गिरी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ऑटो को चपेट में ले लिया।

इसमें ऑटो बस के अगले हिस्से में फंस गया और बस सड़क किनारे स्थित नाले में जाकर अटक गई। हादसे से मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने ऑटो व बस को नाले से निकालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस व ऑटो को बाहर निकलवाया। इसके बाद भीतर फंसे पांच लोगों को बाहर निकलवाकर एसआरएन अस्पताल भेजवाया। यहां फतेहपुर घाट निवासी रामबाबू(55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि राकेश कुमार (50) निवासी धुस्सा झलवा के अलावा गीता देवी (40) निवासी संदीपनघाट, ऑटो चालक जागेश्वर(38) और रितेश कुमार(35) सभी निवासी कौशाम्बी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के रांग साइड में आने से हादसा

मौके पर जुटे आसपास के लोगाें ने बताया कि हादसे की वजह बस का उल्टी दिशा में आना रहा। दरअसल गुरुद्वारे के पास पहुंचते ही चालक बस लेकर प्रयागराज से कौशाम्बी की ओर जाने वाली लेन की तरफ आ गया। यही वजह रही कि सामने से अपनी लेन पर आ रही अर्टिगा कार के अगले हिस्से से बस टकरा गई और इसके बाद अनियंत्रित होकर ऑटो को चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। एक व्यक्ति के मौत की सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। - अजेंद्र यादव, एसीपी धूमनगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें