फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनियंत्रित बोलेरो ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत पांच बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपुरी बसहरा गांव में शुक्रवार शाम सात बजे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से दो बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रीवा जिले के त्योंथर तहसील के पथरपुर गांव निवासी राम नरेश पुत्र राधिका अपने रिश्तेदार इंदलाल पुत्र बनवारी निवासी तिवारीपुर व बच्चालाल पुत्र धर्मराज निवासी संसारपुर, कोरांव के साथ बसहरा तिलक में गया था। वापस लौटते समय शुक्रवार शाम सात बजे अनियंत्रित बोलेरो चालक ने उन्हें और बसहरा गांव निवासी राजू व उसके पिता रामतीरथ को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पांचों घायल हो गए। बोलेरो चालक मौके से वाहन समेत भागने में सफल रहा। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची कोरांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें