तेज रफ्तार कार की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे खड़ी बालिका से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के करुआडीह गांव निवासी अंजलि (12) पुत्री ताराचंद्र उर्फ मुनीम गांव के सामने फूलपुर–प्रतापपुर मार्ग पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती बीमार व्यक्ति को देखने के लिए जा रही थी। वह सड़क किनारे पहुंची ही थी कि इसी बीच तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी अंजलि को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इमृतक अंजलि के पिता ताराचंद्र उर्फ मुनीम ड्राइविंग कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार और बाइक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस फोटो के आधार पर चालक की तलाश में जुटी हुई है।