फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत

Mon, 14 Jun 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
विज्ञापन
accident - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां नहर के पास मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पिता और उसके साथ बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, सफाईकर्मी का बेटा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली के कोइली का पूरा गांव निवासी पिता महेश सरोज (48) भरवारी नगर पालिका में सफाईकर्मी था। रोज की तरह वह बाइक से बेटे अजीत कुमार (20) के साथ ड्यूटी पर भरवारी जा रहा था। इसी बीच अपनी बेटी के ससुराल जा रहा गांव का गूंगवा पासी (65) भी रास्ते में मिल गया। वह भी बाप-बेटे के साथ बाइक में बैठ गया। बाइक अजीत चला रहा था। जैसे ही तीनों कुम्हियावां बाजार से आगे नहर के पास पहुंचे तभी ओसा की तरफ से महेवाघाट की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में महेश सरोज और गूंगवा की मौत हो गई। जबकि, अजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी अजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक सफाईकर्मी के पास रहे नगर पालिका भरवारी के पहचान पत्र से शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिवार के लोगों को खबर दी तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें