फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सभी 24 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 27 Aug 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जिला पंचायत भवन में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। अनुसूचित जाति के चार पदों के लिए प्रदीप कुमार, खिन्नी लाल, आशीष कुमार और जयशंकर ने नामांकन किया। इसी वर्ग की महिलाओं के दो पदों के लिए रेखा देवी और सुमन ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत भवन प्रयागराज - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत में योजना समिति के लिए सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कुल 24 पदों के लिए 24 जिला पंचायत सदस्यों ने ही नामांकन किया है। 31 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद इनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जिला पंचायत भवन में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। अनुसूचित जाति के चार पदों के लिए प्रदीप कुमार, खिन्नी लाल, आशीष कुमार और जयशंकर ने नामांकन किया। इसी वर्ग की महिलाओं के दो पदों के लिए रेखा देवी और सुमन ने भी नामांकन किया। इसी तरह से ओबीसी की चार सीट के लिए प्रमील कुमार, सुरेश कुमार, उत्तम सिंह और सोम दत्त तथा महिला वर्ग के दो पदों के लिए अल्पना यादव एवं सुमित्रा देवी ने नामांकन किया।

अनारक्षित वर्ग की आठ सीटों के लिए बृजेश कुमार, अंकेश कुमार, राम आधार, सुरेंद्र सिंह, सिद्धनाथ, राजेश सिंह, अवनीश कोल एवं दीनानाथ ने नामांकन किया। महिला वर्ग के चार पदों के लिए नीलम सिंह, पूजा सिंह, रश्मि पांडेय और कुसुम देवी ने नामांकन किया। इस तरह से हर सीट के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया। ऐसे में इनका निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन


बच्चों ने पोस्टर, नारों के जरिए जगाया देश भक्ति का जज्बा
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को विविध आयोजन किए गए। मम्फोर्डगंज स्थित भारत स्काउट एवं गाइड स्कूल परिसर में पोस्टर पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों में देश भक्ति का जज्बा जगाया। 10 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर  ब्यूरो के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी, सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर ओंकार शर्मा, सहायक कमिश्नर भारत स्काउट एवं गाइड कमलेश द्विवेदी, सुनील शुक्ल, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह, ऊषा कुशवाहा, दिलीप कुमार, गौरव शर्मा, पियूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें