फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड को एक साल पूरे, श्रद्धांजलि के लिए शहर में लगे पोस्टर

Fri, 23 Feb 2024 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुलेमसराय में किया गया है। उमेश की पत्नी जया पाल की ओर से लगाए गए पोस्टर में उमेश पाल सहित मारे  गए दोनों सिपाहियों संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की भी फोटो है। 
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि सभा के लिए लगे होर्डिंग्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और प्रदेश में भूचाल ला देने वाले उमेश पाल हत्याकांड को 24 फरवरी को एक साल पूरे हो जाएंगे। पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुलेमसराय में किया गया है। इसके लिए शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें निवेदक के तौर पर उमेश की पत्नी जया पाल दो दर्शाया गया है। पोस्टर में दोनों पुलिसकर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की भी फोटो है, जो उमेश पाल को बचाने में शहीद हो गए थे। शहर के कई इलाकों में पोस्टर लगाकर लोगों से कमला गार्डन सुलेमसराय में पहुंचने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


24 फरवरी को की गई थी हत्या

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की सरेआम हत्या धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय स्थित उनके आवास के पास कर दी गई थी। मौके पर उनके दोनों गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह भी मारे गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा असद समेत गुड्डू मुस्लिम सहित दर्जन भर लोग दिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें