Prayagra : इलाहाबाद विवि का मुस्लिम हॉस्टल जहां रहता था उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी सदाकत खान।
- फोटो : अमर उजाला।
मुस्लिम हॉस्टल में रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार उमेश पाल की हत्या की साजिश सदातक ने ही रची थी। उसने हत्याकांड में शामिल मुस्लिम गुड्डू और इस्लाम के साथ कई बार बैठक की थी। सदाकत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल के कमरा नंबर 36 पर जबरन कब्जा जमा लिया था। वह अतीक अहमद के शूटरों के साथ इसी कमरे में बैठकर रणनीति तैयार करता था। उमेश पाल की हत्या की भी रणनीति हॉस्टल के इसी 36 नंबर कमरे में तैयार की गई थी। इसमें कई शूटरों के अलावा अतीक का पुत्र असद भी शामिल रहा। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही सदाकत खां फरार हो गया था।
उमेश पाल हत्याकांड का साजिशकर्ता सदाकत खान भाजपा और सपा नेता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव और करवरिया के साथ फोटो हुई थी वायरल
राजनीतिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया था जब उमेश पाल की हत्या के आरोप में साजिश रचने के मामले में पकड़े गए सदाकत खां की फोटो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम करवरिया के साथ फोटो वायरल हो गई थी।