फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, जल्द शुरू हो सकती है कार्रवाई

Sat, 21 Oct 2023 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आठ अगस्त को उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई संबंधी नोटिस चस्पा किया गया था। एसपीओ दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में दी गई अर्जी को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों की संपत्ति जल्द कुर्क होगी। पुलिस को कोर्ट से इसकी अनुमति मिल चकी है। ढाई महीने पहले पुलिस ने इन सभी के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन


इसके बावजूद हाजिर नहीं होने पर धूमनगंज थाने में उनके खिलाफ 26 अगस्त को कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप में भी केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन व पांच-पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान के अलावा अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी व अतीक की बहन आयशा नूरी फरार चल रही है।

आठ अगस्त को उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई संबंधी नोटिस चस्पा किया गया था। एसपीओ दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में दी गई अर्जी को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। साथ ही अनुमति भी दे दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में पुलिस अफसर आधिकारिक रूप से कुछ बोलने से बचते रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शाइस्ता की कौन सी संपत्ति होगी कुर्क?

कुर्की की अनुमति मिलने के बाद अब यह भी सवाल उठ रहे हैं कि शाइस्ता की कौन सी संपत्ति कुर्क की जाएगी। दरअसल,मकान पहले ही ढहाया जा चुका है। झूंसी में करोड़ों की संपत्ति भी पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जा चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड के वक्त शाइस्ता व उसके तीन बेटे कसारी मसारी में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें