फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: मना किया पर अब्बा न माने, बोले- शेर हैं अतीक के बेटे, दिनदहाड़े मारेंगे; अली का बड़ा खुलासा

Fri, 26 Apr 2024 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी जेल में बंद माफिया के बेटे अली ने पुलिस को बड़ा बयान दिया है। उसने कहा कि मना किया था पर अब्बा नहीं माने। उन्होंने कहा था कि शेर हैं अतीक के बेटे। उमेश को दिनदहाड़े मारेंगे। उमेश को मारने की दो बार पहले भी कोशिश हुई थी, लेकिन शूटर नाकाम रहे।
विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बेटे अली ने बयान लेने पहुंची पुलिस के सामने अहम खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में उसका पूरा परिवार शामिल था। कहा, हत्याकांड में असद को शामिल करने के प्लान पर वह राजी नहीं था। हालांकि अब्बा नहीं माने। 
विज्ञापन


कहा था,अतीक के पांचों बेटे शेर हैं। उमेशपाल को दिनदहाड़े मारा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अली ने हत्याकांड की प्लानिंग से जुड़ीं कई और बातें पुलिस को बताईं। कहा, 24 फरवरी से पहले भी दो बार उमेश को खत्म करने की कोशिश की जा चुकी थी। 

एक बार धोबी घाट चौराहे पर उस पर हमले का प्लान बनाया गया तो दूसरी बार कचहरी रोड पर 84 खंभा के पास उसे घेरकर कत्ल करने की साजिश रची गई। हालांकि दोनों ही बार शूटर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


यही वजह थी कि 13 फरवरी को जब नैनी जेल में उससे मिलने गुलाम, गुड्डू मुस्लिम व सदाकत आए तो उसने तीनों को जलील भी किया। कहा, इस बार अगर उमेश को मारने में नाकाम रह गए तो फिर अपनी शक्ल मत दिखाना। जेल के भीतर विवेचक ने दो घंटे से ज्यादा समय तक अली से पूछताछ करके उसका बयान दर्ज किया।
Trending Videos

गौरतलब है कि अली को इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है। बयान दर्ज किए जाने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही अली के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।

उमर का बयान दर्ज करने जल्द लखनऊ जाएगी पुलिस
उमेश पाल हत्याकांड में अली के साथ-साथ उसका बड़ा भाई उमर भी आरोपी बनाया गया है। उस पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। बीते दिनों ही अली का रिमांड पुलिस ने बनवाया था। बी वारंट जारी कराकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उसकी पेशी कराई गई थी।
 
विज्ञापन

इसी दौरान कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर स्वीकार सुनवाई करते हुए रिमांड मंजूर किया था। धूमनगंज पुलिस ने जेल में बंद उमर का बयान दर्ज करने की अनुमति भी कोर्ट से प्राप्त कर ली है। जल्द ही विवेचक लखनऊ जाकर बयान दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें