उमेश पाल हत्याकांड की सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी जया पाल ने एक बार फिर अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एससी-एसटी कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है।
उमेश पाल हत्याकांड की सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी जया पाल ने एक बार फिर अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एससी-एसटी कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है। सुनवाई के दौरान जया पाल कोर्ट पहुंचीं और उनका बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर जया पाल ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड को दो साल से ज्यादा बीतने के बाद भी हमले में शामिल गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार हैं। तीनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी भी फरार हैं। ऐसे में उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। जया पाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी मिल रही है। कहा जा रहा है कि उमर और अली के बाहर आने के बाद हिसाब चुकता किया जाएगा।