फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता एंड कंपनी की संपत्ति खोजने में छूट रहा पसीना, नहीं हो सकी कुर्की की कार्रवाई

Sat, 04 Nov 2023 11:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करीब 12 दिन पहले कोर्ट की ओर से 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। इनमें अशरफ की पत्नी जैनब, अतीक की बहन आयशा नूरी के अलावा पांच-पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान शामिल हैं।
विज्ञापन
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन एंड कंपनी की संपत्ति खोजने में पुलिस का पसीना छूट रहा है। माफिया डॉन की पत्नी और उसकी कंपनी की तरह ही अब उनकी संपत्ति भी पुलिस के लिए पहेली बन कर रह गई है। हाल यह है कि आदेश जारी होने के 12 दिन बाद भी सभी छह आरोपियों की संपत्ति की खोज पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में कुर्की की कार्रवाई लंबित है।

विज्ञापन


करीब 12 दिन पहले कोर्ट की ओर से 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। इनमें अशरफ की पत्नी जैनब, अतीक की बहन आयशा नूरी के अलावा पांच-पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान शामिल हैं।

आदेश जारी होने के बाद से इन सभी की संपत्ति खोजी जा रही है। हालांकि, अब तक यह खोज पूरी नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को शाइस्ता की एक संपत्ति का पता मिला है। यह शाहगंज के मिन्हाजपुर में 200 वर्गगज बेशकीमती जमीन के रूप में है। इसी तरह आयशा नूरी का मेरठ में मकान होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


हालांकि, जैनब समेत अन्य चार आरोपियों की संपत्ति की खोज अभी पूरी नहीं हो सकी है। यही वजह है कि कार्रवाई 12 दिन बाद भी लंबित है। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार का कहना है कि कुछ की संपत्तियां मिल गई हैं, जबकि अन्य का पता लगाया जा रहा है। संपत्तियों का पता लगने के बाद जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नौ महीने से फरार हैं सभी आरोपी


उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता एंड कंपनी नौ महीने से फरार है। लगभग तीन महीने पहले पुलिस ने इन सभी के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। इसके बावजूद हाजिर न होने पर धूमनगंज थाने में उनके खिलाफ 26 अगस्त को कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप में केस भी दर्ज किया गया। आठ अगस्त को उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई संबंधी नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें