Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हमलावर छह थे जिनमें से दो बाइक, दो कार जबकि, शेष दो अन्य किसी वाहन से आए थे। इनमें से बाइक सवार आगे-आगे चल रहे थे, जबकि ठीक पीछे कार में उनके दो साथी थे।
इसके अलावा घटना में शामिल दो बदमाश किस वाहन से आए थे, इसका पता इसलिए नहीं चला क्योंकि उमेश की गाड़ी के पास वह पैदल ही पहुंचे थे। इन्हीं में से एक बदमाश ने उमेश पर सबसे पहली गोली दागी।
इसके बाद जब उमेश जान बचाने के लिए भागे तो नीली कलर की हाफ जैकेट व सफेद टोपी पहने हुए बदमाश गोलियां दागते हुए उमेश के पीछे घर में घुस गया। इसके बाद कार से उतरे दो बदमाशों में से एक ने घर में घुसकर उमेश पर गोलियां बरसाईं तो दूसरे ने कार के पास ही बंदूक दिखाकर राहगीरों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
उधर, बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने बम बरसाए। जबकि, हेलमेट पहने दूसरे बदमाश ने उमेश की गाड़ी पर एक के बाद एक कई गोलियां दागीं। एक खास बात यह रही कि इससे पहले जैसे कार सवार दो बदमाश नीचे उतरे, कार आगे बढ़ गई।
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के बाद बिलखतीं बहनें।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वापस सुलेमसराय से मुंडेरा की ओर भाग निकले। इनमें से दो बदमाश बाइक से जबकि अन्य चारों पैदल ही गए। फुटेज देखने से साफ है कि इनमें से पांच के हाथ में असलहे थे जबकि एक बदमाश पॉलीथीन या बम का झोला लिए हुए था।
गनर की कारबाइन उठाकर राहगीरों को धमकाया घटना के दौरान ही एक बदमाश ने गनर राघवेंद्र की कारबाइन उठाकर राहगीरों को धमकाया। यह वह बदमाश था, जिसने नीले रंग की जैकेट व सिर पर टोपी पहन रखी थी।
इसी बदमाश ने उमेश पर घर में घुसकर गोलियां दागीं और वापस लौटने पर गनर राघवेंद्र की सरकारी कारबाइन भी उठा कर राहगीरों को धमकाने लगा। इससे लोग दहशत में आ गए।