डीजी जेल आनंद कुमार के शनिवार आदेश के अनुसार अतीक गिरोह और प्रदेश के टाप टेन के अपराधियों की 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही अशरफ, अली और उमर को हाई सिक्योरिटी तनहाई बैरक में भेज दिया गया है। तीनों से मुलाकात करने पर भी रोक लगा दी गई है। तीनों के साथ ही टाप टेन अपराधियों की लाइव फीड मुख्यालय पर हर वक्त उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
तीनों की बैरक में जेलकर्मियों की रोटेशन में ड्यूटी लगाई जा रही है। किसी अन्य जेल अधिकारी या कर्मचारी को बिना अनुमति बैरक के पास जाने से मना किया गया है। अशरफ, अली और उमर के साथ ही अतीक गिरोह के अन्य गुर्गों को भी जल्द ही 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में लिया जाएगा। प्रदेश के अलग अलग जेलों में टाप टेन अपराधियों की सूची बनाकर उन्हें 24 घंटे निगरानी में लिया जाएगा।