फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल केस : अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की आत्मसमर्पण की अर्जी पर सुनवाई कल, सीजेएम कोर्ट में होगी सुनवाई

Sun, 04 Jun 2023 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम को मेरठ स्थित अपने घर में पनाह देने वाली माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। सरेंडर के लिए आयशा नूरी ने न्यायालय के समक्ष आवेदन किया है।
विज्ञापन
आयशा नूरी, माफिया अतीक अहमद की बहन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम को अपने घर में पनाह देने वाली माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। सरेंडर के लिए आयशा नूरी ने न्यायालय के समक्ष आवेदन किया है। कोर्ट ने धूमनगंज पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। पिछली सुनवाई के दौरान थाने से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई थी। इस मामले की सुनवाई के लिए पांच जून की तिथि मुकर्रर की गई थी।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में आयशा नूरी को पुलिस ने साजिश का आरोपी बनाया है। आयशा के पति अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उमेश हत्याकांड में बमबाजी करने वाले गुड्डू मुस्लिम को संरक्षण और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही आयशा नूरी फरार चल रही है। पुलिस उसकी बेटी को भी खोज रही है। आयशा ने सरेंडर करने के लिए अर्जी कोर्ट में भेजी थी। उस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन

फरार गुड्डू मुस्लिम और आयशा का नहीं लगा सुराग

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार चल रहे बमबाज गुड्डू मुस्लिम और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही आरोपी बनाए गए साबिर और अरमान का पता नहीं चल सका है। साबिर, अरमान और गुड्डू मुस्लिम पर पांच-पांच लाख रुपये के इनाम घोषित हैं। साथ ही शाइस्ता परवीन के ऊपर पचास हजार का इनाम रखा गया है। अतीक और अशरफ की हत्या और असद के एनकाउंटर के बाद उनके जनाजे में शामिल होने के लिए भी शाइस्ता नहीं पहुंची। अफवाह थी कि वह अतीक, अशरफ और असद के चालीसवें में जरूर आएगी, लेकिन नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें