फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कहीं से भी लोस चुनाव नहीं लड़ेंगी उमा

Wed, 09 May 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपने छह दिन के प्रवास के आखिरी दिन केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने स्वयं के इलाहाबाद अथवा फूलपुर से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वे यहां से नहीं, बल्कि देश में कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि वो गंगा की स्वच्छता और अविरलता को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन से जरूर जुड़ी रहेंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को झूंसी के त्रिवेणीपुरम मैदान पर आयोजित गंगा चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उमा भारती ने कहा कि गंगा हमारी आस्था का प्रतीक है और इसे स्वच्छ एवं अविरल रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। चौपाल कार्यक्रम में गंगा तट के किनारे बसे 122 ग्रामसभाओं के प्रधानों और ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। प्रत्येक गांव से 20-20 ग्रामीणों को बुलाया गया। इन्हें गंगा सैनिक का नाम दिया गया।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ओडीएफ मुक्त ग्राम पंचायतों पर खुशी जताते हुए कहा कि पहले हमारे देश की बेहद शर्मनाक पहचान थी कि यहां लोग खुले में शौच करने जाते हैं। लेकिन देश की मोदी सरकार ने इस तस्वीर को चार साल के भीतर बदल दिया है। केंद्र्र सरकार की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण विश्व का पहला ऐसा कार्यक्रम है तो केवल तीन साल में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब पहुंच गया है। चिंता जताते हुए कहा कि ओडीएफ मुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में यूपी, बिहार और उड़ीसा अब भी पीछे है। उन्होंने कहा कि गांवों को ओडीएफ मुक्त करने के बाद वहां की गंदगी और सफाई के प्रति भी कार्यक्रम चलाना होगा।
विज्ञापन


मीडिया में इलाहाबाद से 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे कयास पर उमा भारती ने कहा कि वह यहां तो क्या कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ने जा रही हैं। कहा कि मैं तिरुपति बाला जी जाती हूं, कन्याकुमारी जाती हूं। बताओ मैं कहां कहां से चुनाव लडूंगी। वहां पर भी कई दिनों तक रहती हूं, चिंतन करती हूं। ऐसे में जहां जाकर रुक जाती हूं, वहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हूं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। लगभग तय कर चुकी हैं कि 2019 का लोकसभा चुनाव मुझे नहीं लड़ना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई योजनाओं का भी बटन दबाकर शिलान्यास किया। लोगों को गंगा की स्वच्छता और अविरलता के प्रति शपथ भी दिलाई। साथ ही ओडीएफ मुक्त तीन ग्रामसभा के प्रधानों को सम्मानित किया। सफाई कर्मियों में ट्राली और डस्टबिन का भी वितरण किया। इस मौके पर विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, प्रवीण सिंह पटेल, विक्रमाजीत मौर्य आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें