फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी का समय बदलने के लिए स्कूलों को भेजी जाएगी चिट्ठी

Wed, 09 May 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रामबाग डाट पुल का रास्ता बंद किए जाने के अगले दिन मंगलवार को भी शहर जाम से जूझता रहा। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की सारी कवायद धरी रह गई। निरंजन डाट पुल, हाईकोर्ट पानी की टंकी, नवाब यूसुफ रोड, जानसेनगंज समेत तमाम इलाकों में एक दिन पहले वाली ही स्थिति रही। जाम से राहत के लिए अब प्रशासन की नजर स्कूलों पर है। दरअसल, स्कूलों की छुट्टी के समय ही हालात बिगड़ते हैं। इसलिए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि छुट्टी के समय में अंतर रखने के लिए स्कूलों को चिट्ठी लिखी जाएगी। एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक जाम से निजात के लिए बुधवार को होने वाली बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक रामप्रकाश दोहरे ने बताया कि मंगलवार को सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक के सिपाही और दरोगाओं की संख्या बढ़ा दी गई। स्थानीय थानों से भी सिपाहियों को बुलाया गया है। सबसे ज्यादा जाम निरंजन डाट का पुल  के पास लग रहा है। इस कारण विवेकानंद मार्ग, लीडर और सिविल लाइंस तक के इलाके प्रभावित हो रहे हैं। निरंजन के बगल गली से भारी संख्या में दोपहिया और ई रिक्शा उल्टे तरफ से आकर जाम लगाते हैं। इस गली को अब वन वे किया जा रहा है। निरंजन के बगल से गली में जाया जा सकता है लेकिन, विवेकानंद मार्ग वाले रास्ते को रोक दिया जाएगा।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि डीएम के बाहर होने के कारण बुधवार की बैठक में सीडीओ और एडीएम सिटी के साथ मिलकर जाम की समस्या से निजात के लिए मंथन किया जाएगा। चाहे जो भी विभाग शहर की सड़कों पर खोदाई करेगा, उसे एसपी ट्रैफिक से लिखित अनुमति लेनी पड़ेगी। वहां से वाहनों को डायवर्ट करने के लिए फोर्स लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सबसे खराब हालत निरंजन डाट का पुल के इर्द गिर्द रही। विवेकानंद मार्ग से लेकर सिविल लाइंस तक वाहनों की लाइन लगी रही। बड़े स्कूलों में छुट्टी के बाद एकाध घंटे के लिए स्थिति फिर सोमवार वाली हो गई थी। जाम में सैकड़ों बच्चे फंसे रहे। तेज धूप, धूल के गुबार के बीच बच्चे तड़पते रहे। पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों ने डेढ़ से दो घंटे लगा दिए थे। यही हाल पानी की टंकी फ्लाईओवर का रहा। यहां पर भी दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते रहे। बच्चों के साथ बड़े भी कड़ी धूप में परेशान होते रहे। वाहनों का दबाव इतना ज्यादा था कि ट्रैफिक के सिपाही कुछ नहीं कर पा रहे थे। यहां पर स्कूलों की छुट्टियों के समय ही नहीं उसके बाद भी घंटों जाम लगा रहा। वहीं मेयोहाल से लेकर बेली रोड तक भी भीषण जाम लगा रहा, जिसमें दो घंटे तक शहरी परेशान रहे।

बैरहना और अलोपीबाग के साथ नए यमुना पुल पर भी आज वाहनों की लाइन लगी रही। यहां पर ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय थानों की फोर्स को भी जाम से निपटने के लिए लगाया गया था। भीड़ इतनी थी कि वाहन रेंगते रहे। कुंदन गेस्ट हाउस और बैरहना में भी दिन भर भीड़ बनी रही। पुराने शहर में मुट्ठीगंज, कीडगंज, रामबाग, चौक, मानसरोवर, बहादुरगंज, शाहगंज और खुल्दाबाद आदि इलाके भी दिन भर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें