फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहों को ढूंढेंगे अल्ट्रासोनिक कैमरे

Wed, 13 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रेनों में मारामारी
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के  इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ आदि प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को अब चूहों का आतंक नहीं झेलना होगा। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एनसीआर प्रशासन ने यात्रियों को चूहों केे आतंक से निजात दिलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए स्टेशनों पर एनसीआर प्रशासन अल्ट्रासोनिक कैमरे से चूहों की खोजबीन करेगा। इस दौरान चूहों पर दवाइयों से कंट्रोल किया जाएगा। साथ ही जहां कहीं भी उनके बिल हैं, उसे सीमेंट से कवर्ड किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि एनसीआर के इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, मिर्जापुर, टूंडला, आगरा, मथुरा आदि स्टेशनों पर चूहों का खासा आतंक है। इन चूहों से यात्रियों को तो परेशानी हो ही रही है, रेलवे अफसर भी त्रस्त है। चूहों ने इन स्टेशनों के कई प्लेटफार्म पर बिल बना लिया गया है। इस वजह से कई स्थानों पर प्लेटफार्म धंस भी गया है। यात्रियों को हो रही समस्या को देखते हुए अभी चंद रोज पहले ही अमर उजाला के अंक में ‘हे प्रभु, चूहों से दिलाओ निजात’ शीर्षक समाचार प्रकाशित किया गया। समाचार छपने के बाद रेल प्रशासन भी हरकत में आ गया।

एनसीआर के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना भी इस मामले को गंभीरता से लिया। मंगलवार को एनसीआर मुख्यालय में हुई अनौपचारिक बातचीत में महाप्रबंधक ने कहा कि निश्चित ही चूहों की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे अल्ट्रासोनिक कैमरे का उपयोग इसके लिए करेगा। जहां कहीं भी चूहों के ठिकाने हैं, पहले उसे इन कैमरों की मदद से चिह्नित किया जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि चूहों के लिए पेस्ट कंट्रोल का भी उपयोग किया जाएगा। साथ ही जहां कहीं भी उनके बिल आदि है वहां सीमेंट से सील किया जाएगा। इस संबंध में अफसरों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें