फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी-नेट के लिए आवेदन 16 से

Tue, 14 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी-नेट जून-2015 के लिए 16 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन होगा। सीबीएसई की ओर से इसका विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए फीस 15 मई तक जमा होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 16 मई है। परीक्षा 28 जून को होगी। इस बार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा अन्य संस्थानों का परीक्षा में हस्तक्षेप पूरी तरह से खत्म हो गया है। पूरी परीक्षा सीबीएसई के निर्देशन में होगी।
विज्ञापन


पहले अलग-अलग क्षेत्र में विश्वविद्यालयों को नोडल संस्था बनाया जाता था। यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास यह जिम्मेदारी थी। ऑनलाइन आवेदन के बाद इसकी प्रिंट कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करनी होती थी। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी भी विश्वविद्यालय के पास होती थी लेकिन इस बार से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसके तहत अब प्रिंट कॉपी जमा नहीं करनी होगी। परीक्षा भी सीबीएसई कराएगा। एक बदलाव के तहत अभ्यर्थियों को अब परीक्षा के रूप में चार जिलों का विकल्प भरना होगा। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के अलावा आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में परीक्षा होगी। प्राथमिकता क्रम के आधार पर सेंटर एलाट किया जाएगा। पहले संबंधित जिले में ही परीक्षा केंद्र मिल जाता था।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा लेकिन प्रवेश भवन खुला रहेगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह प्रवेश भवन से फार्म मिलेंगे और जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें