फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी-नेट के एक हजार से अधिक आवेदन निरस्त

Tue, 23 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस जमा करने में लापरवाही यूजीसी-नेट के एक हजार से अधिक आवेदकों को भारी पड़ी। इनकी फीस ही परीक्षा कराने वाली संस्था को नहीं मिली। इसकी वजह से उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। अब वे 28 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा कराने वाली संस्था सीबीएसई का कहना है कि इन्होंने फीस जमा नहीं की है, जिससे इन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जा सकता। सीबीएसई का इस बाबत पत्र मिलने के बाद ऐसे आवेदकाें की सूची इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। समन्वयक प्रो. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीएसई ने निर्देश दिया है इन आवेदकों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। इस बार 32 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 44 केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्वक परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर समुचित फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें