फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी के बीच छात्रों का प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए मंगलवार को प्रतियोगी छात्रों ने एसएससी मध्य क्षेत्र कार्यालय पर प्रदर्शन करके निदेशक का पुतला दहन किया। छात्रों ने सीजीएल 2013 परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर पहले से ही आंदोलन की घोषणा कर रखी थी। प्रतियोगियों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं एसएससी कार्यालय पर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस लगाकर छात्रों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद भी प्रतियोगी आयोग कार्यालय पर अपना विरोध जताने में सफल रहे। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते एसएसपी दीपक कुमार ने प्रतियोगी छात्रों से बात करके उनकी मांग को उचित मंच पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसएसपी के आश्वासन के बाद प्रतियोगी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन स्थगित करते हुए 26 दिसंबर को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी की मौजूदगी में एसएससी निदेशक से वार्ता की बात रखी, जिसे एसएसपी ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


एसएससी की परीक्षाओं के खिलाफ आंदोलन चला रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने 26 दिसंबर को एक बार फिर से उनकी मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाया तो प्रतियोगी रेल रोको, बस रोको सहित भाजपा सांसदों के आवास पर धरना देंगे। इससे पहले आयोग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन वालों में संदीप, जाकिर, अतुल, चिराग, अनुराग पाल, कौशल सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी शामिल रहे। प्रतियोगी छात्रों ने इविवि के छात्रसंघ भवन पर एसएससी निदेशक का पुतला फूंकने के साथ बताया कि उनका आंदोलन ठप होने वाला नहीं है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि प्रतियोगी छात्रों की ओर से किए जा रहे दावे में कोई दम नहीं है। उन्होंने बताया कि वह सीजीएल 2013 के परिणाम करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि दिल्ली रीजन से 23, बंगाल स 20, बंगलौर से 21 फीसदी प्रतियोगी सफल हुए हैं। इलाहाबाद का परिणाम अपेक्षाकृत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें