फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर निकलिए! तापमान ने पकड़ ली रफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
होली के बाद से ही पारे ने रफ्तार पकड़ ली है। सुबह 10 बजे के बाद निकलना मुश्किल हो गया है। जरूरी काम से निकलने वालों को शरीर को पूरा ढंककर ही रखना होगा, नहीं तो वे इसकी चपेट में आ सकते हैं। दिन के पारे में तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है जबकि रात का पारा भी चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी अब पूरी तरह से आ गई है। पारा धीरे-धीरे और चढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को भी शहरियों के दिन की शुरुआत सामान्य तौर पर हुई लेकिन नौ बजे के बाद सूरज ने ऐसी आंखें तरेरी की लोगों को बाहर निकलना मुश्किल लगने लगा। दोपहर की धूप उन्हें चुभ रही थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को दिन का पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि यह शुक्रवार से 37.3 डिग्री सेल्सियस से 2.3 डिग्री ज्यादा है। हालांकि रात का पारा पश्चिमी हवाओं के चलने से थोड़ा नम रहा। इसमें दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को रात का पारा 19.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम नमी में भी कमी दर्ज की गई है। यह शुक्रवार के 22 फीसदी के मुकाबले दो फीसदी कम होकर 20 पर आ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक अब तापमान नीचे आना मुश्किल है। ऐसे में लोगों को अपने सेहत का ख्याल रखकर ही बाहर निकलना ठीक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें