इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अमरनाथ (एएन) झा छात्रावास में चल रहे तीन दिनी सांस्कृतिक कुम्भ उदीष-2017 में दूसरे दिन रविवार को विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत एजे गोल्ड डिबेट से हुई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में वंदेमातरम गीत पर समूह नृत्य ने शमां बांधा। इस गीत की प्रस्तुति के दौरान जोश का माहौल रहा तो दर्शक बने छात्र-छात्रा थिरकने के लिए मजबूर दिखे।
नृत्य अभिषेक शुक्ल, नीरज पांडेय के निर्देशन में अमन मिश्रा, अनूप, एराज, राहुल, आकाश, शिवम ने प्रस्तुत किए। आयेजन के दौरान छात्रावास परिसर में हर तरफ उल्लास का माहौल रहा। प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग मंच सजे थे। विभिन्न आयोजनों में महिला कालेज परिसर से शताब्दी, हाल ऑफ रेजिडेंस, प्रियदर्शनी, कल्पना चावला छात्रावास की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनके अलावा यूइंग क्त्रिस्श्चियन कॉलेज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। संचालन श्यामल नारायण और निखिल उपाध्याय ने किया। दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन पुराअंत:वासी रिटायर आईएएस अनिल कश्यप, प्रोफेसर अविनाश चंद्र पांडेय ने किया। समारोह में अधीक्षक प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी, सरंक्षक प्रोफेसर जेएन पाण्डेय, सामाजिक सचिव शिवम पाण्डेय, सामान्य सचिव शिवम सिंह, प्रोफेसर केशव दत्त एएमएम जोशी, उत्तम त्रिपाठी, अनुज हनुमत आदि उपस्थित रहे।
एजे गोल्ड डिबेट में देवेश निरंजन और एस आदिफ रिजवी की टीम प्रथम, तूबा मसूद व कौशिकी शुक्ला द्वितीय तथा आस्था बजाज एवं साक्षी ग्रोवर की टीम तृतीय रही। इसी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत परिणामों में प्रथम स्थान देवेश निरंजन को मिला। आसिफ रिजवी द्वितीय तथा आस्था बगई एवं तूबा मसूद संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
कोलाज में असद तारिक एवं रक्षित वर्मा प्रथम, कुलशूम महमूद तथा कृति बसु द्वितीय रहीं। आर्या सिंह व अनन्य शर्मा तथा ज्योतिका वर्मा एवं अनुपमा सिंह की टीम संयुक्त रूप से तृतीय रही। क्षणिका में पद्मभूषण सिंह प्रथम, अमिता सिंह, प्रदीप सिंह तृतीय, टर्न कोट में शुभम प्रताप प्रथम, उत्तम त्रिपाठी द्वितीय तथा देवव्रत राय तृतीय रहे। काव्यांजलि में शशि भूषण पांडेय प्रथम, संदीप तिवारी द्वितीय तथा पदम् भूषण प्रताप सिंह तृतीय रहे। पंकज यादव मेमोरियल क्विज में ईश प्रकाश और रामप्रवेश त्रिवेदी प्रथम, अनुराग सिंह एवं पदम् भूषण द्वितीय तथा अभिषेक गुप्ता और चंदन तृतीय रहे।