Prayagraj News : कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, विनोद सोनकर, संदीप चौहान, रितेश, सुरेंद्र यादव, सूरज सोनकर आदि मौजूद रहे। उधर इसी घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच की ओर से कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी देने एवं नुपुर शर्मा के समर्थन में नारेबाजी की गई। इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी, रमाशंकर शुक्ल, आशुतोष द्विवेदी, दुर्गेश दुबे, प्रदीप चौरसिया, पंकज त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह, जगदीश पांडेय, राहुल दुबे आदि मौजूद रहे।
विहिप की ओर से आज होगा प्रदर्शन
उदयपुर में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह प्रदर्शन होगा। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा। विहिप प्रचार प्रसार प्रमुख गौरव जायसवाल ने बताया कि पुतला दहन सुबह 11.15 बजे होगा।
व्यापारियों ने की घटना की निंदा
राजस्थान में पेशे से कन्हैया लाल की हत्या की घटना की व्यापारियों ने भी निंदा की है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और धर्म निरपेक्ष दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि राजस्थान सरकार इस मामले में हत्या करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। बैठक में श्याम पांडेय, संजय कपूर, रूपाली अवस्थी, अभिषक गुप्ता, कन्हैया लाल, फिरोज अहमद, लालबाबू, चंद्रमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
राजस्थान में जो घटना हुई उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। विहिप इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इसकी शुरूआत बुधवार को सुभाष चौराहे पर पुतला दहन से हो रही है। - मुकेश कुमार, प्रांत संगठन मंत्री, विहिप।