फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में टायर दुकानदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एक टायर पंचर बनाने वाले दुकानदार पर छह अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दुकानदार मोहम्मद हुसैन को स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

थरवई थाना क्षेत्र के रूदापुर गांव के सामने टायर पंचर की दुकान चलाने वाले मोहम्मद हुसैन बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान के सामने बैठे थे। तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने घायल दुकानदार को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें