फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुबई में मिसाइल गिरने से मऊआइमा के दो युवक बाल-बाल बचे

Fri, 20 Mar 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा के मोहम्मद रफी दुबई में मिसाइल गिरते हुए देखाते हूए - फोटो : संगठन
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में चल रहे जंग में वहां रोजी-रोटी के लिए रह रहे भारतीयों की जिंदगी दहशत भरी है। दुबई में रह रहे मऊआइमा के दो युवकों के कमरे के पास ईरानी मिसाइल गिर गया। हालांकि, इससे दोनों बाल-बाल बच गए। फिर मोबाइल फोन पर मैसेज आया है कि कमरा छोड़कर मैदान में निकल जाएं।
विज्ञापन

मऊआइमा इलाके के ग्राम अलावलपुर निवासी मोहम्मद रफी और रामनगर गंसियारी के सुहैल खान अरब अमीरात के दुबई (जुमेराह ) में रहकर होटल में काम करते हैं। दोनों बांग्लादेश और पाकिस्तानी युवकों के साथ एक ही कमरे में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह काम करके बृहस्पतिवार को भोर में कमरे में आए। अचानक धमाका हुआ। फिर मोबाइल फोन पर मैसेज आया है कि सभी लोग कमरा छोड़कर बाहर निकल जाएं।
मोहम्मद रफी और सुहैल ने बताया कि मिसाइल उनके कमरे के पास से गुजरी थी। इस पर सभी लोग बाहर निकल कर जान बचाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत गांव में फोन लगाकर कुशलता की खबर दी। रफी के पिता मोबीन और सुहैल के पिता अमीन ने बताया कि मिसाइल गिरने की खबर सुनकर वे चिंतित हो गए। उन्होंने दोनों से कहा कि घर लौट आओ।
विज्ञापन


ईद को सादगी से मनाने की अपील

रफ़ी और सुहैल ने बताया कि शुक्रवार को दुबई में ईदुल फितर है। चार दिन की छुट्टी मिली है। दुबई सरकार ने सभी को मैसेज भेजा है कि वह ईद सादगी से मनाएं। नमाज अदा करने के बाद सीधे अपने-अपने कमरों में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें