फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस से चाचा-भतीजे की मौत, सैदाबाद में हुई घटना

Sat, 06 Sep 2025 02:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी सैदाबाद (प्रयागराज)

सार

सैदाबाद में सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की की मौत हो गई। घटना के बाद खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। अचेतावस्था में दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
मजदूरों को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद कस्बे के पुरानी बाजार में सेफ्टी टैंक की सफाई करने घुसे चाचा भतीजे की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सैदाबाद पुरानी बाजार गांव निवासी धर्मराज यादव ने 3 माह पहले घर पर 15 फीट गहरा रिंग द्वारा सेफ्टी टैंक बनवाया था। उसको ढक्कन से ढक दिया था। शनिवार की सुबह उसका कनेक्शन लैट्रिन रूम से करने के लिए प्लंबर बुलाया था। पाइप जोड़ने से पहले टैंक का ढक्कन हटाकर रस्सी के सहारे उसकी सफाई करने के लिए धर्मराज 45 वर्ष नीचे उतरा।

विज्ञापन


बड़ी देर तक कोई हलचल नहीं होने के कारण उनका भतीजा विनय 15 वर्ष पुत्र राजबली भी नीचे चाचा को देखने चला गया। जहरीली गैस की चपेट में आने के कारण दोनों वहां मूर्छित हो गए। जब चाचा भतीजा बाहर नहीं निकले तो परिजन परेशान हो उठे। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।उनको बचाने के लिए सुनील चौहान एवं साहिल भी क्रमशः सेफ्टी टैंक के अंदर रस्सी के सहारे गए लेकिन उनकी हिम्मत नहीं पड़ी जिससे बाहर के लोगों ने उन्हें खींच लिया।

विज्ञापन

अंत में मजबूर होकर विनय के पिता राजबली मुंह पर कपड़ा बांधकर सेफ्टी टैंक में घुसकर भाई और पुत्र को मूर्छित हालत में बाहर निकाले । परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें बाइक पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यस्था को देखकर परिजनों हंगामा करना शुरू कर दिया । सूचना पाकर चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा किसी तरह शांत कराया गया।स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मौके पर एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजन डाला गाड़ी में ही रखकर जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मराज यादव किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। धर्मराज के तीन लड़की एवं एक लड़का है। विनय कस्बे में ही स्थित एक विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था उसकी एक बहन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें