फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो युवतियों की मौत

Wed, 13 Mar 2019 10:04 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन

प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर मऊआइमा के सकरामऊ गांव में बुधवार की सुबह कार का टायर पंचर होने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के रहने वाले कृष्ण कुमार (30) परिवार के साथ मुंबई में रहकर व्यापार करते हैं। प्रतापगढ़ के डेरवा गांव में रहने वाले उनके रिश्तेदार के घर शादी थी। उसमें शरीक होने के लिए वह परिवार के साथ डेरवा आए थे। बुधवार की सुबह कृष्ण कुमार पत्नी रागिनी, रिश्तेदार शीतल पुत्री नंद लाल निवासी डेरवा और संजना पुत्री राम किशुन निवासी डेरवा के साथ सोरांव के शिवगढ़ में रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।

जैसे ही वह कार से सकरामऊ गांव के समीप हाइवे पर पहुंचे कि कार का टायर अचानक पंचर हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार रागिनी (28) तथा शीतल (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कृष्ण कुमार तथा संजना घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल मे दाखिल कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की खबर जैसे ही परिजन तथा रिश्तेदारों को मिली, कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम पसर गया। लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें