फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: एयर इंडिया ने बंद की अहमदाबाद, कोलकाता की फ्लाइट, यात्री परेशान

Wed, 13 Mar 2019 09:20 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रयागराज से अहमदाबाद और कोलकाता के बीच शुरू की गई एयर इंडिया की कुंभ स्पेशल फ्लाइट का संचालन अचानक रोक दिया गया है। फ्लाइट का संचालन अचानक बंद कर दिए जाने से बुधवार को यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। इन दोनों शहरों के साथ ही एयर इंडिया ने दिल्ली के लिए भी चल रही फ्लाइट को निरस्त कर दिया है। पूर्व में एयर इंडिया द्वारा इन सभी फ्लाइटों को 30 मार्च तक चलाने का कार्यक्रम जारी किया था।

विज्ञापन


कुंभ मेला शुरू होने के साथ ही एयर इंडिया ने इस बार दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए स्पेशल फ्लाइट का संचालन रविवार 13 जनवरी से शुरू किया। इन दोनों ही शहरों के लिए सप्ताह में दो-दो दिन एवं दिल्ली के लिए चार दिन फ्लाइट एयर इंडिया द्वारा संचालित की जाती रही। 30 मार्च तक इन तीनों शहरों के लिए कुंभ स्पेशल फ्लाइट का संचालन किया जाना था।

इस वजह से यात्रियों ने भी बुकिंग करवा ली थी। बुधवार को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो मालूम पड़ा कि फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्री भी नाराज हुए। हालांकि एयर इंडिया की ओर से कहा गया कि संबंधित तिथियों में जिन यात्रियों की बुकिंग है, उन्हें वाराणसी और लखनऊ से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहां तक टैक्सी से भेजे जाने की व्यवस्था करने की भी बात कही गई। हालांकि यात्रियों का कहना था कि जब 30 मार्च तक फ्लाइट संचालित की जानी थी तो उसे निरस्त क्यों किया गया। इस बारे में एयरपोर्ट के निदेशक सुनील यादव का कहना है कि  फ्लाइट निरस्त करने का निर्णय एयर इंडिया प्रशासन का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें