फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक के बेटे उमर के काफिले में शामिल दो वाहन जब्त, टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने का मामला

Fri, 14 Aug 2026 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक के बेटे उमर के प्रयागराज आने के दौरान उसके साथ चल रहे वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर निकलने के मामले में पुलिस ने काफिले में शामिल दो वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक के बेटे उमर के प्रयागराज आने के दौरान उसके साथ चल रहे वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर निकलने के मामले में पुलिस ने काफिले में शामिल दो वाहनों को जब्त किया है। वहीं, एफआईआर में दर्ज 28 वाहनों के नंबरों के आधार पर उनके मालिकों और पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए परिवहन विभाग से विवरण मांगा गया है।

विज्ञापन


अतीक के छोटे बेटे आबान की छह अगस्त को झांसी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके जनाजे में शामिल होने के लिए उमर और अली को हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी। आठ अगस्त को पुलिस अभिरक्षा में दोनों को प्रयागराज लाया गया। लखनऊ से प्रयागराज आते समय उमर की प्रिजन वैन के पीछे बड़ी संख्या में निजी वाहन भी चल रहे थे। आरोप है कि नवाबगंज और हथिगंवा क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर काफिले में शामिल वाहनों ने बैरियर तोड़कर जबरन निकलने की कोशिश की।

टोल प्रबंधन की तहरीर पर नवाबगंज थाने में 28 और हथिगंवा थाने में दो वाहनों के नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को वरौंधा अंडरपास और फाफामऊ के रुद्रापुर मलाक हरहर क्षेत्र से दो चिह्नित वाहनों को बरामद कर लिया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने वाले वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है। कुछ वाहन मालिकों की पहचान भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें